number likh - tony kakkar

 number likh - tony kakkar

अभी हाल ही में टोनी कक्कर का एक नया गाना रिलिज हुआ है। गाना सुनकर दिमाग चक्काराने लगता है। गाने के बोल तो मानो परियों की कथाओं से उठाकर लाये गये हैं। ऐसा लग रहा है कि टोनी मानो अपने दर्शकों से पिछले जनम का कोई बदला लेना चाह रहे हो। गाने में वह एक  मोबाइल नंबर के कुछ अंक दोहराते है उन अंकों को सुनकर आप शायद अपने मोबाइल का नंबर कुछ देर के लिए भुल जाओ। अमुमन टोनी का संगीत अच्छा होता है परंतु इस बार तो टोनी के संगीत ने भी गाने के बोल से मानो खुली प्रतिस्पर्धा खोल दी हो। गाने के बोल और संगीत दोनों ही मनुष्य के सिर में चक्कर लाने के लिए पर्याप्त है। गाने मेंं बिग बोस में अपनी आवाज़ के लिए प्रसिद्ध एक कर्णप्रिय परी भी है जो गाने में लटक-मटक कर घुम रही है। कुल मिलाकर टोनी ने इस गाने में अपने दर्शकों और श्रोताओं को किसी हद तक निराश किया है। यह गाना उस समय आया है जब निक्की तम्बोली खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका गई हुई है। यूटुब पर यह गाना ट्रैंड कर रहा है और नंबर एक पर चल रहा है। आशा करते है कि यह ऐसे ही नंबर एक पर चलता रहे।

Comments

Popular posts from this blog

kya aab corona virus ka Delta variant duniya mai machayenga kaher?

UPSC प्रारम्भिक परीक्षा के लिए कौन सी किताबें पढ़नी चाहिये?